आनन्द मार्ग के धर्म शास्त्र आनन्द सूत्रम की प्रतियोगिता का शुभारंभ
देवास। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ देवास के हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि आनन्द मार्ग के धर्मशास्त्र आनन्द सूत्रम की विश्व स्तरीय प्रतियोगिता ऑन लाईन सम्पन्न की जा रही है प्रतियोगिता में संस्था के सदस्य भाग ले रहे हैं।उक्त प्रतियोगिता में विदेशों सहित भारत के विभिन्न शहरों देवास, उज्जैन,रेहटी, भोपाल, इंदौर, के प्रतियोगी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम समाप्ति पश्चात निर्णायको द्वारा घोषित कर विजेता को पुरस्कृत किया जावेगा। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ देवास के भुक्तिप्रधान दीपसिंह तंवर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य रामेन्द्रानंद अवधूत एवं अवधूतिका चित्तप्रभा आचार्य मनीला सेक्टर थे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस ऑन लाईन प्रतियोगिता से आध्यात्मिक साधको को धर्म शास्त्र के मर्म सहित सनातन धर्म की जानकारी भी मिलेंगी। कार्यक्रम में प्रभात संगीत का गायन सुन्दरम दादा,किरण दीदी, रत्नेश दादा द्वारा किया गया,निर्णायक की भूमिका आचार्य कल्याणमित्रानन्द अवधूत व दिनेश प्रकाश दादा निभा रहे हैं।टाईम कीपर की भूमिका निरूपण देव दादा निभा रहे हैं।प्रतियोगिता में 05 से 84 वर्ष की आयु के साधक गण भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन व्यंजना दीदी एवं अजय भल्ला ने किया। उक्त जानकारी हेमेन्द्र निगम ने दी
0 Comments