जहाँ सरस्वती का वास है, वहीं ज्ञान का प्रकाश है,, श्री सोमानी
महाकाल कॉलोनी मिडिल स्कूल में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया,,
देवास।ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी पर्व पर शासकीय विद्यालय महाकाल कॉलोनी में माता सरस्वती पूजन किया गया। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी, बी आर सी श्री किशोर वर्मा,खेल प्रशिक्षक हेमेंद्र निगम, बी एन पी मिडिल स्कूल प्रधान अध्यापक मुख्तार आलम कुरेशी, जन शिक्षक आतिश कनासिया, थे।
सर्व प्रथम सरस्वती वंदना के साथ माता सरस्वती पूजन किया गया।
श्री सोमानी ने कहा
जहाँ सरस्वती का वास है, वहीं ज्ञान का प्रकाश है।माँ सरस्वती का पूजन वास्तव में अपने भीतर की जिज्ञासा और सात्विकता को जीवित रखता है।
श्री निगम ने कहा की
वे हमें सिखाती हैं कि धन (लक्ष्मी) और शक्ति (दुर्गा) का सही उपयोग केवल ज्ञान (सरस्वती) के माध्यम से ही संभव है।
बी आर सी किशोर वर्मा ने कहा कि
वे शैक्षिक दृष्टिकोण से 'जड़ता' (मानसिक सुस्ती) को दूर कर 'मेधा' (बुद्धि की प्रखरता) प्रदान करने वाली शक्ति हैं।
इस अवसर पर स्वच्छता विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विद्यालय परिवार द्वारा बैंक नोट प्रेस माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मुख्तार आलम कुरेशी का अभिनंदन किया गया।
प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी और हिंदी लेखन सुधार हेतु स्टेशनरी प्रदान की गई तथा
सभी विद्यार्थियों को संतरे प्रदान किए गए।सभी अतिथियों ने विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला मालवीय, श्रीमती अलका परमार, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट ने किया।

0 Comments