Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शिशु विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल,में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

शिशु विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल,में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
 देवास: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास  अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में एवं रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के निर्देशन में दिनांक 09.01.2026 को शिशु विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल, बालगढ़ रोड, देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर में नशा मुक्ति पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों द्वारा नशे के प्रति जागरूक रहने एवं नशा करने के दुष्परिणाम बताए । 
उक्त शिविर में रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र - छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की नशामुक्त भारत योजना, 2025 के संबंध में नशे के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ शरीर की ओर ध्यान देने एवं नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणाम बताकर संपूर्ण जीवन में नशे से दूर रहने की सलाह दी साथ ही करियर पर ध्यान देने, बीड़ी, सिगरेट के अलावा सोशल मीडिया भी एक नशा है जिससे दूर रहने हेतु जागरूक किया । उक्त प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन किया । 
श्री कुंवर युवराज सिंह पंचम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड देवास,ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नशे के दुष्प्रचार से होने वाले दुष्परिणामों को बताया एवं स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों का भी नशे से दूर रहने की सलाह दी । 
इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में कुंवर युवराज सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड देवास, श्रीमती मीना पटवर्धन प्राचार्य सहित स्टॉफ, छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...