उप जेल कन्नौद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
देवास: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई
दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में उप जेल कन्नौद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष द्वारा उक्त शिविर में निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी, साथ ही उपस्थित बंदियों से यह भी जानकारी ली कि उनके प्रकरण में वकील नियुक्त है या नहीं, साथ ही बंदियों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु समझाइश दी I
उक्त शिविर में दारा सिंह मंडलोई जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कन्नौद,अमित निगम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कन्नौद एवं उप अधीक्षक उप जेल कन्नौद सहित जेल स्टाफ एवं बंदी गण उपस्थित रहे I

0 Comments