Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विजेता को अहंकार नहीं करना चाहिए और हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए:- सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी------------सांसद खेल महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ

विजेता को अहंकार नहीं करना चाहिए और हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए:- सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी
------------
सांसद खेल महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ
देवास, 13 जनवरी 2026 [शकील कादरी] विजेता को अहंकार नहीं करना चाहिए। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। खेल से कड़ी मेहनत और अनुशासन की सीख मिलती है। यह विचार सांसद खेल महोत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री महेश चौहान, पूर्व विधायक आगर श्री लालजीराम मालवीय, श्री दिलीप जाधव, श्री योगेंद्र जैन, श्री गौरव कदम, श्री मनीष जायसवाल, श्री प्रवीण सांगते, श्री विजय वर्मा, श्री सुनील चौधरी, श्री विपुल चौहान सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत ओलंपिक खेल मैदान पर दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सॉफ्ट टेनिस, सॉफ्टबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया। सभी खेल की विजेता टीम को प्रथम 11 हजार, द्वितीय 7 हजार एवं तृतीय 5 हजार रुपए की राशि के चेक प्रदान किए गए। इसी प्रकार विजेता खिलाड़ियों को प्रथम 5 हजार द्वितीय 3 हजार एवं तृतीय 2 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए।

टीम इवेंट के परिणाम इस प्रकार रहे

प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी-बालक वर्ग निर्मल क्लब पालनगर (ए) प्रथम एवं बजरंग क्लब द्वितीय, निर्मल क्लब पालनगर (बी) तृतीय रही। कबड्डी बालिका वर्ग मॉडल स्कूल प्रथम, ज्ञान सागर स्कूल द्वितीय, पायनियर पब्लिकस्कूल तृतीय रही। बास्केटबॉल बालक वर्ग जिला बास्केटबॉल संघ प्रथम, खेल विभाग केंद्र द्वितीय, डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन तृतीय रहे। बास्केटबॉल बालिका वर्ग डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन प्रथम, बीएनपी क्लब द्वितीय, सैन थॉम अकैडमी तृतीय रही। सॉफ्टबॉल बालक वर्ग प्रगति क्लब प्रथम, सेन थॉम अकैडमी द्वितीय, सरस्वती ज्ञान पीठ तृतीय रहे। सॉफ्टबॉल बालिका वर्ग में सेन थॉम अकैडमी प्रथम, प्रगति क्लब द्वितीय, सरस्वती ज्ञान पीठ तृतीय रहे।

रस्साकसी में बालक वर्ग में सिटी कान्वेंट स्कूल प्रथम, महाकाल स्कूल द्वितीय, पायोनियर तृतीय,

रस्साकसी में बालिका वर्ग में पायोनियर पब्लिक स्कूल प्रथम, योगिता बाल मंदिर द्वितीय, सिटी कान्वेंट स्कूल तृतीय रहे।

खो-खो में बालक वर्ग में नारायण क्रीड़ा मंडल प्रथम, सेंट्रल इंडिया अकेडमी द्वितीय, सतपुड़ा एकेडमी तृतीय रहे। इसी प्रकार खो-खो बालिका वर्ग में सतपुड़ा एकेडमी प्रथम, कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय, सेंट्रल इंडिया अकैडमी तृतीय रहे।

एकल खेल प्रतियोगिता के परिणाम

महोत्सव में आयोजित एकल खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार है, जिसमें एथलेटिक्स बालक वर्ग 100 मीटर मयंक तामोढ, प्रतीक पारस द्वितीय, शुभम सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर में पूनम सविता प्रथम, मोनिका डोंगरे द्वितीय, संध्या बहनिया तृतीय रही।
बालक वर्ग 200 मीटर में शुभम सिंह राठौर प्रथम, मिकदाद आदिल द्वितीय, प्रतीक पारस तृतीय रहे।  बालिका वर्ग 200 मीटर में पूनम सविता प्रथम, मोनिका डोंगरे द्वितीय, खुशबू देवरे तृतीय रहे। सॉफ्ट टेनिस बालक वर्ग में आदित्य बालोदिया प्रथम, जयेश उपाध्याय द्वितीय, निपुण सांगते तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का दवंडे प्रथम, एंजल ठाकुर द्वितीय, मैथिली जोशी तृतीय रही। बैडमिंटन बालक वर्ग में आरुष  सुपेकत प्रथम, युवराज वर्मा द्वितीय, तेजस बरोड़ तृतीय रहे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में भूमिका वर्मा, प्रथम प्रियांशी थपलियाल द्वितीय, गौरी सिसोदिया तृतीय रही। कार्यक्रम का संचालन प्रीति पवार ने किया एवं आभार विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...