एक दिवसीय बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया,,
पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और जिला प्रशासन,एन.सी.सी कैंडीडेट्स हुए शामिल
देवास 23 जनवरी 2026 [शकील कादरी] जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का अभ्यास मीठा तालाब देवास में किया गया। मॉकड्रिल में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और जिला प्रशासन की टीम, एन.सी.सी कैंडीडेट्स शामिल थे। प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन उपकरण की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया एवं बाद भूकंप अग्नि सुरक्षा बज्रपात से संबंधित ब्रोशर का वितरण भी किया गया।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने मॉकड्रिल के परिदृश्य की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक मीठा तालाब का जल स्तर बढ़ने से टापू पर 03 व्यक्तियों के फंसने की सूचना कंट्रोल पुलिस रूम से सूचना प्राप्त होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम द्वारा संचालित किया गया। फंसे हुए 03 व्यक्तियों को लाइफ जैकेट लाइफ, लाइफ रिंग, रस्से एवं मोटर बोट द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। 02 व्यक्ति गंभीर थे, जिन्हें जिला अस्पताल की एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया एवं 01 व्यक्ति को मौके पर फर्स्टएड दिया गया।

0 Comments