प्रभारी मंत्री देवड़ा एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. वानखेड़े ने ली कामकाजी बैठक
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, देवास में आज देवास विधानसभा की मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु एक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री माननीय जगदीश देवड़ा एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री आदरणीय डॉ. लता वानखेड़े विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित कर संगठनात्मक मजबूती और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, नंदकिशोर पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, दुर्गेश अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, जिला महामंत्री राजेश यादव एवं मनीष सोलंकी, विजय सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष गौतम राजपूत, राजीव खंडेलवाल, भारत सिंह पटलावदा, कार्यालय मंत्री वासुदेव परमार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हाटपीपल्या में आयोजित बैठक में मनोज चौधरी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे, वहीं सोनकच्छ की बैठक में विधायक राजेश सोनकर सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। तीनों बैठकों में प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा एवं सागर सांसद, भाजपा की प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments