Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मकर संक्रांति मेले का आयोजन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मकर संक्रांति मेले का आयोजन
देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मकर संक्रांति मेले का आयोजन सूर्य पूजा के साथ किया गया।
इस अवसर पर इस मेले में बड़े स्तर पर स्टॉल आदि लगाये गये व भोजन, गेम्स आदि की व्यवस्था की गई थी जिसका सभी पालकों व छात्र छात्राओं ने लुत्फ उठाया।
पूरे क्षेत्र की साज सज्जा मकर संक्रांति की थीम पर की गई थी साथ ही पुरस्कार वितरण व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्रीमती मानवी बाली मिश्रा महाप्रबंधक, गेब्रियल इण्डिया लिमिटेड के कर कमलों द्वारा किया गया। अपने उ‌द्बोधन में उन्होंने कहा कि इतनी भव्यता व अनुशासन से मैं बहुत प्रभावित हूँ व साथ ही एकेडमिक पुरस्कार वितरण में इतने अच्छे नम्बर छात्र छात्राओं द्वारा द्वारा प्राप्त किये गये हैं, यह अनुशासन के कारण ही होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ‌द्वीप प्रज्वलित करके श्रीमती मिश्रा, वि‌द्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा, श्रीमती अनुराधा अरोरा, प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह, उप प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के बीच में पूर्व छात्र छात्राए जो अच्छे मुकाम पर पहुंचे है कोई सैन्य अधिकारी, कोई डॉक्टर, कोई चार्टड अकाउंटेंट बने है उन्हें भी सम्मानीत किया गया।
पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रम में मकर संक्रांति के महत्व पर आधारित कार्यक्रम रखे गये थे जिसका सभी पालकों द्वारा लुत्फ उठाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत मकर संक्रांति मेले का लुत्फ भी अतिथियों एवं पालकों ‌द्वारा उठाया गया। इस अवसर पर करीब 5000 पालक व अतिथि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...