Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आयुक्त ने किया वार्डो का औचक निरीक्षण

आयुक्त ने किया वार्डो का औचक निरीक्षण
देवास। आयुक्त दलीप कुमार ने वार्ड 12 मे स्थित चंद्रशेखर आजाद मल्टी मे किये जाने वाले जल सप्लाय के पानी की टंकी का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान टंकी की सफाई के निर्देश निगम प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती को दिये। साथ ही आयुक्त ने वार्ड 13 में भी भ्रमण किया  भ्रमण के दौरान मेंढकी स्थित वार्ड में कचरा पॉइंट मिलने पर तत्काल कचरा उठवाये जाने के निर्देश देते हुये वार्ड में कहीं भी कचरा पाईंट नही बने इस हेतु वार्ड दरोगा को चेतावनी देते हुये सख्त निर्देश दिये। इसी प्रकार मयूर पार्क व मेढकी मे स्थित श्मशान का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुये स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...