हाजी यामिन शेख वक्फ ईदगाह जामा मस्जिद के सदर मनोनीत
देवास। मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव एवं विधायक गायत्री राजे पवार की अनुशंसा, जिला वक्फ कमेटी के जिलाध्यक्ष जुबैर लाला तथा क्षेत्रीय पार्षद बाली घोसी की सहमति से हाजी यामिन शेख को वक्फ ईदगाह जामा मस्जिद, ईदगाह रोड शुक्रवारिया हाट, देवास का नया सदर (अध्यक्ष) मनोनीत किया है। इस अवसर पर मस्जिद की नई प्रबंध कमेटी का भी गठन किया गया। कमेटी में जुनैद शेख, आबिद खां, चुन्नु शेख, इरफान घोसी, अब्दुल मजीद मंसूरी, शाकिर शेख, हारून शेख, सलमान घोसी, जेद अली, शंभु पहलवान, इकबाल शिसगर, जहीरूद्दीन नागोरी एवं सिजाउद्दीन नागोरी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नई कमेटी के गठन और हाजी यामिन शेख की नियुक्ति पर क्षेत्र के समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

0 Comments