आजाद को नमन कर देवास की बेटियों का सम्मान: एशियन जम्प रोप चैंपियनशिप में चीन जा रहीं तनिष्का, श्रुतिका और आस्था का हुआ सन्मान"
देवास : अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद स्मृति समिति द्वारा आजाद जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के संचालक गुरुचरण चौधरी 'गुरु पहलवान' ने चन्द्रशेखर आजाद को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। संयोजक मनीष पारीक ने आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संरक्षक दिलीप सिंह जाधव 'बाबा' ने राष्ट्र कार्य के लिए प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर देवास की तीन बेटियों तनिष्का राव, श्रुतिका जसोना एवं आस्था परमार का सम्मान किया गया। ये तीनों खिलाड़ी कोच सुशील राव सोने के साथ एशियन जम्प रोप चैंपियनशिप में भाग लेने चीन जा रही हैं। साथ ही राष्ट्रीय कुश्ती में देवास का नाम रोशन करने पर हनुमान पहलवान का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में यशवंत राव व्यायामशाला के भेरूलाल चौधरी, अशोक गायकवाड़, संजय पानसरे, डॉ. जे एस यादव, डॉ. बी एस जाधव, छन्नू हरोडे, सिद्धार्थ माहूरकर, चन्द्रशेखर वाजपेयी, उमेश जोशी, बाड़ा देशमुख, अनिल सिंह बेस, सी एस परमार, मोहन ठाकुर सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

0 Comments