नगर निगम टीम द्वारा नगर परिषद सोनकच्छ प्रोसेसिंग प्लांट का किया भ्रमण,,
आगामी सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर सी.एम.ओ.से की विस्तृत चर्चादेवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान के तहत नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन देवास की टीम द्वारा नगर परिषद सोनकच्छ कार्यालय मे सोनकच्छ एसबीएम की टीम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 मे नगर परिषद सोनकच्छ द्वारा चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत कार्याे पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमदरदास सेनानी से सोनकच्छ नगर परिषद के वार्डाे से कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से लिये जाने वाले गीले-सूखे कचरे के प्रबंधन, सफाई मित्रों के प्रशिक्षण एवं परीक्षण, बैकलेन सौंन्दर्यिकरण, रात्रिकालीन सफाई, शहर में शौचालय एवं मूत्रालय की स्थिति के साथ तालाब सफाई, शहर में लीटर बिन की व्यवस्था, पॉलीथिन प्रतिबंध आदि प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उल्लेखनिय है कि शासन द्वारा गत वर्ष सर्वे मे जिन शहरों द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण मे उत्कृष्ट कार्य किया है उन शहरों को जिले मे एक नगर पलिका/ नगर परिषद के साथ मिलकर ष्स्वच्छ शहर जोड़ी मे सोनकच्छ नगर परिषद को शामिल किया गया। सोनकच्छ को भी स्वच्छता मे अव्वल रखने एवं स्वच्छता मे पूर्ण रूप से सुधार के लिये कार्य करने हेतु संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया था। देवास स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देवास निगम की टीम के द्वारा सोनकच्छ नगर परिषद मे स्वच्छता के सर्वेक्षण के लिये जो कमियां थीं उन्हें दूर करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण गाईड लाईन एवं कार्याे के अनुसार कार्य करने के लिये व्यवस्थायें सुनिश्चित करने हेतु कहा।
बैठक के दौरान नगर परिषद सोनकच्छ उपयंत्री जितेंद्र मारू, नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन से विश्वजीत सिंह, विशाल जोशी, दीपक अग्रवाल, अरुण तोमर उपस्थित रहे।

0 Comments