Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अभिभाषकों ने एक दूसरे को तिलगुड़ के लड्डू खिलाकर मनाया मकर संक्रांति पर्व

अभिभाषकों ने एक दूसरे को तिलगुड़ के लड्डू खिलाकर मनाया मकर संक्रांति पर्व 
देवास। जिला अभिभाषक संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के समस्त अभिभाषक सभाकक्ष में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को तिल-गुड़ के लड्डू खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द, सहयोग और मधुर संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने सभी अभिभाषकों से आग्रह किया कि वे सदैव एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सकारात्मक भावना बनाए रखें, जिससे संघ की गरिमा और एकता सुदृढ़ हो। कार्यक्रम के दौरान संघ सचिव अतुल कुमार पंड्या, उपाध्यक्ष पंकज पंड्या, महिला उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह तोमर, पुस्तकालय सचिव श्वेतांक राज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अभिभाषक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एवं व्यावसायिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...