Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह का हुआ आयोजन कृषि उपज मंडी मे,,विधायक श्रीमंत पवार ने दिया नव विवाहितों को आशीर्वाद

मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह का हुआ आयोजन कृषि उपज मंडी मे,,
विधायक श्रीमंत पवार ने दिया नव विवाहितों को आशीर्वाद

देवास। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अन्तर्गत शुक्रवार 23 जनवरी बसंत पंचमी पर नगर निगम द्वारा स्थानीय कृषि उपज मण्डी परिसर मे 81 कन्याओं का विवाह एवं निकाह का विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे हुआ अयोजन। इस गरिमामय कार्यक्रम मे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने सभी नव विवाहित दंपत्तियों एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर पूरे विधि विधान से विवाह एवं निकाह एक ही छत के नीचे जिसमें हमारी 81 बेटियों को विवाह एवं निकाह सम्पन्न हो रहा है। हम सब की परंपराओं में सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है जो माता पिता अपनी बेटी का विवाह कर कन्यादान के रूप में अपनी बेटी को एक परिवार को सौंपते हैं। मैं वर पक्ष से आग्रह करती हुं की हमारी इन बेटियों को हमेशा खुश रखें। विधायक श्रीमंत पवार ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि आज विवाह के अवसर पर हमारी सरकार की ओर से प्रत्येक बेटी को कन्यादान स्वरूप राशि रूपये 49 हजार का चेक दिया गया। जिसकी राशि शासन द्वारा नव विवाहित बेटियों के निजी खातें ऑनलाइन अंतरित होगी।
महापौर ने नव विवाहितों को दी सुखमय जीवन की शुभकामना
इस अवसर पर महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने नव विवाहितों को विवाह बंधन मे बंधने पर उनके सुखमय जीवन की ईश्वर से कामना करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी।
सरकार की पुण्यात्मक योजना से हमारी बेटियां हो रही हैं लाभान्वित
निगम सभापति रवि जैन ने कहा कि आज बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ, सरकार की पुण्यात्मक योजना संवेदनशील योजना है जो इस योजना के माध्यम से हमारी सरकार पुण्यात्मक कार्य कर रही है। सरकार कन्यादान के माध्यम से परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। बसंत पंचमी के अवसर पर 81 विवाह संपन्न हुए हैं, नगर निगम की पूरी टीम ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक रूप से किया है। सफल कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खुशी और संतोष का माहौल नजर आ रहा है।
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने दी नव विवाहितों को जानकारी
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने सभी नव दंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुये नव विवाहित दंपत्तियों से वचन लेते हुये कहा कि अपने घर के आसपास तथा शादी की सालगिरह पर एक पौधा अवश्य लगावें। जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री की स्वनिधी योजना का लाभ अवश्य लें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना मे अब स्वनिधि की राशि प्रथम बार 15 हजार दूसरी बार 25 हजार तथा तीसरी बार 50 हजार ऋण की राशि प्राप्त कर स्वंय के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनें।
समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार - रायसिंह सेंधव
भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है ऐसी कल्याणकारी योजनाओं से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।
कन्या विवाह एवं निकाह योजना हर जन जन से जुडी है
शीतल गेहलोत ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि सभी योजनाओं में कन्या विवाह एवं निकाह योजना हर जन जन से जुडी है जिसमें माता पिता इस योजना का लाभ लेते हुये अपनी बेटियों को विवाह कर आर्थिक बोझ से बचते हैं। श्री गहलोत ने विगत 3 वर्षाे मे लगभग 3 सौ कन्या विवाह एवं निकाह कराये गये जिसमें लगभग 1 करोड़ 50 लाख की राशि का लाभ बेटियों को पहुंचाया गया है।
इस अवसर पर निगम  लोक निर्माण विभाग समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी,  पूर्व महापौर सुभाष शर्मा,  पार्षद रूपेश वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश मोदी, बाबु यादव, मंडल अध्यक्ष  शुभम चौहान, सुरेश सिलोदिया, देवेन्द्र नवगोत्री, मधु शर्मा, भाजपा नेता सचिन जोशी, मनीष सोलंकी, सीमा सोलंकी, नवीन सोलंकी, विपुल अग्रवाल, पुष्पलता सोनगरा, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, प्र. कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिह पंजाबी, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग संगीता यादव,  महिमा जैन, मुन्नाउद्दीन कुरैशी, आशीष जाधव, ताराचंद चौधरी, मुजफ्फर अली, परवेज खान, मुदस्सर खान, एवं बडी संख्या मे वर वधु परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया तथा आभार उपायुक्त श्री जाफरी ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...