Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे एवं वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाए गए

कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स  डे  एवं वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाए गए

 देवास: कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल
 में 33 वे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन का शुभारम्भ बसंत पंचमी के कार्यक्रम से हुआ । बसंत पंचमी के अवसर  पर मां सरस्वती का पूजन हुआ एवं गेम्स एक्टिविटी  हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  श्री अजय मिश्र डी पी सी देवास कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री किशोर वर्मा  बी आर सी अधिकारी रहे । सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य  श्री आर.पी.मिश्रा सर एवं प्रबंधक रितेश मिश्रा श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा एवं महेंद्र जैन सर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओ के पुरस्कार का वितरण किया गया। स्वागत भाषण स्कूल के प्राचार्य आर.पी. मिश्रा सर ने दिया ।श्री अरुण सर विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री अजय मिश्रा सर के द्वार बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन  महेंद्र जैन सर द्वारा किया एवं आभार श्रीमती रागिनी मैडम के द्वारा माना गया। छात्रों की दौड़ श्रीमती सरिता गौर एवं जयश्री बनकर मेम के द्वारा करवाई गई।स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे। बसंत पंचमी के अवसर पर कक्षा नर्सरी में नव प्रवेशीत बच्चों को प्रवेश श्रीमती तरुणा मैडम,रानी मैडम,पिंकी डे मैडम,दीप्ति मैडम के द्वारा करवाया गया। मंच को तैयार करने में श्रीमती सोनम परमार मैडम,दृष्टि मैडम,प्रिया मैडम ,नम्रता मैडम का  सहयोग रहा ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...