लाडली बहनों की हुई दिवाली,,,
लाडली बहनों को मिली योजना की सौगात
देवास। [शकील कादरी] मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का कार्यक्रम नर्मदापुरम माखन नगर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुख्य आतिथ्य मे हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार 16 जनवरी को सिंगल क्लीक के माध्यम से 2 लाख 80 हजार 4 सौ 47 लाडली बहनों को योजना की राशि हस्तांतरित की।
गरीमामय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण के माध्यम से समूचे म.प्र. ने देखा। इसी कडी मे कार्यक्रम का अयोजन नगर निगम देवास द्वारा भी बैठक हाल मे विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद राहूल दायमा, योजना के जिला अधिकारी साबीर एहमद सिद्दीकी, निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर एवं परियोजना अधिकारी मोहन अहिरवार, गीता ठाकुर, विकास खण्ड अधिकारी समीक्षा जैन, पार्षद प्रतिनिधि बाबु यादव की उपस्थिती मे मॉ सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के दिल के करीब की योजना है। जिसे निरंतर बनाये रखने का संकल्प मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया ओर हर महिने हमारी लाडली बहनों की दिवाली मनवाते है।
इस दौरान महिला शसक्तिकरण के संबंध मे गीता ठाकुर ने लाडली बहनों को बताया कि एमजी अस्पताल मे वन स्टॉप सेन्टर के संबंध मे पूर्ण जानकारी दी कि अब एमजी अस्पताल मे वन स्टॉप मे 24 घण्टे ही महिलाओं के उपर होने वाले अत्याचारों को रोकने तथा पीडीत महिला या बालिका के लिये यह सेन्टर सरकार ने चलाया है। जिसमें महिला व बालिका के बचाव, उनकी मदद के लिये सदैव स्टॉफ तत्पर रहता है ओर उनकी देखभाल करता है। कहीं भी महिला या बालिका पर किसी भी प्रकार की प्रताडना कोई भी करता है तो तुरन्त यहां सम्पर्क करें। उनकी पूरी मदद तुरंत की जावेगी इसकी जानकारी दी। उपायुक्त श्री जाफरी, श्रीमती खेडेकर ने सभी लाडली बहनों को मकर संक्रांति की शुभकामनायें दी तो कार्यालय अधीक्षक रणजीसिंह पंजाबी ने निगम परिवार की ओर से सभी का स्वागत व अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बडी संख्या मे लाडली बहने उपस्थित रहीं।

0 Comments