नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के कार्यों की आयुक्त ने की समीक्षा
देवास। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अन्तर्गत निकाय स्तर पर तैयार किये गये एक्शन प्लान 2024-25 के बिंदुओं
पर चर्चा करते हुये आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा निगम बैठक हाल मे बैठक आहूत की गई।
आयुक्त ने इस प्रोग्राम के अन्तर्गत प्रतिदिन मशीनों के माध्यम से सफाई करवाई जाने, लंबित सडक निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने, औद्योगिक संचालकों को क्लीन फ्यूल मे परिवर्तन करने हेतु निर्देश दिये गये। आयुक्त ने कचरे के संग्रहण के साथ साथ उसका प्रबंधन हो, रोड डिवाइडर मे लगाए गये पौधों को सुरक्षित रखने हेतु उनके आसपास जालियां लगाई जाने के भी निर्देश दिये।
0 Comments