Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस की तैयारियों की सम्बन्ध में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

गणतंत्र दिवस की तैयारियों की सम्बन्ध में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
देवास: [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन, एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम देवास श्री  अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। सभी अधिकारी गणतंत्र दिवस पर अपने विभागीय शासकीय कार्यालयों में झण्‍डा वंदन व रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों में ध्वजारोहण के दौरान ध्वज संहिता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये। उन्होंने नगर निगम को गणतंत्र दिवस पर शहर में साज सज्जा करने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले की सभी पंचायतों झंडा वंदन करें। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागवार अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) मुख्‍य समारोह परेड ग्राउण्‍ड में सुबह 09 बजे से होगा। इसके पूर्व सभी विभागों के कार्यालयों में सुबह 08 बजे झण्‍डा वंदन होगा। मुख्‍य समारोह में स्‍वास्‍थ्‍य, वन, कृषि, उद्यानिकी, पंचायत, पशु पालन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पीएचई, बैंक, आदिम जाति कल्‍याण विभाग द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि झांकियों में सरकार का विजन दिखना चाहिए, अभी से थीम तैयार कर लें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है पुलिस विभाग द्वारा भी जिले में किए जा रहा अच्छे कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस और होमगार्ड एक झांकी बनाए। उन्होंने नगर निगम एवं उद्योग विभाग को भी झांकी का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए।  कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि इस बात का ध्‍यान रखे की झांकिया क्रम से आये। विभाग जीवंत झांकियां बनाये जिससे झांकिया रोचक लगे। मुख्‍य समारोह के बाद झाकियां शहर में भ्रमण करेंगी और नियत स्‍थान पर एकत्रित होंगी। मुख्‍य सामारोह में स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां दी जायेगी। समारोह स्‍थल पर एम्‍बुलेंस के साथ डॉक्‍टर की टीम उपस्थित रहेगी तथा फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था भी की जायेगी। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 09 बजे परेड ग्राउण्‍ड में होगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...