देवास। वार्ड 14 ग्राम बीराखेडी एवं वार्ड 15 अमोना मे आयुक्त दलीप कुमार ने पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से वन टु वन चर्चा की गई। बस्ती का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था मे कचरा पाईंट मिलने पर वार्ड दरोगा को सख्त चेतावनी दी वहीं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल कचरा उठवाये जाने हेतु कहा वहीं रहवासियों को कचरा पाईंट नही बनने की हिदायत दी। पानी के वितरण पर भी चर्चा की, वार्डवासियों ने बताया कि पानी साफ आ रहा है। वहीं आयुक्त ने चन्द्रशेखर आजाद मल्टी का अचानक निरीक्षण किया जिसमें सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ड्रेनेज व्यवस्था भी देखी ओर सफाई व्यवस्था को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की। पीने के पानी की टंकी को स्वंय आयुक्त ने देखी जिसकी तत्काल सफाई करवाने निर्देश देते हुये उसकी फोटो तथा सफाई कार्य होने के बाद की फोटो दिये जाने हेतु कहा। वहीं मल्टी में कचरा संग्रहण की वसुली एवं जलकर राशि की वसुली नही होने पर वसुली करवाये जाने के लिये प्र. कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये।

0 Comments