Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्पोर्ट्स डे एवं विज्ञान प्रदर्शनी से वार्षिक उत्सव का शुभारंभ

कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्पोर्ट्स डे एवं विज्ञान प्रदर्शनी से वार्षिक उत्सव का शुभारंभ
 देवास :  कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में 33 वे वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आज दिनांक 22/01/26 को गेम्स एक्टिविटी एवं साइंस एग्जीबिशन के उद्घाटन से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  श्री संजीव  जैन सर अपर कलेक्टर देवास कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आर.पी.मिश्रा सर जिला सामाजिक समरसता मंच के प्रभारी एवं सरयूपरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य के द्वारा  की गई। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथियों का स्वागत स्कूल प्रबंधक श्री रितेश मिश्रा, श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा एवं महेंद्र जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा राष्ट्रीय  स्तर की खो खो प्रतियोगिता में जिन बच्चों ने भाग लिया था उनको पुरस्कृत किया गया। स्वागत भाषण स्कूल के प्राचार्य आर.पी. मिश्रा ने दिया । मुख्य अतिथि श्री संजय जैन सर के द्वारा साइंस एग्जीबिशन देखकर बहुत ही खुश हुए और बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की आगे जाकर साइंटिस्ट बने  बच्चों के द्वारा साइंस एग्जीबिशन में लगभग 45 वर्किंग मॉडल बनाए गए जिसमें श्रीमती सुनीता कदम, श्रीमती पायल चौहान ,श्रीमती पिंकी दे द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों ने साइंस एग्जीबिशन देखकर अतिथियों ने बच्चों की सरहाना की एवं बधाई दी।  कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री महेंद्र जैन द्वारा किया गया। इस  अवसर पर स्कूल  स्टाफ सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...