सरस्वती ज्ञान पीठ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दृष्टिहीन कन्या केंद्र में सेवा कार्य
देवास: सरस्वती ज्ञानपीठ हायर सेकंडरी विद्यालय, देवास के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा आज दृष्टिहीन कन्या विद्यालय की बालिकाओं को प्रेमपूर्वक चावल की खिचड़ी, मूंग की दाल तथा अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय परिवार दृष्टिहीन कन्या विद्यालय के प्राचार्य का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन, सहयोग एवं आत्मीयता के कारण यह पुनीत सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। इस सेवा कार्य के माध्यम से विद्यालय परिवार स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित, कृतज्ञ एवं धन्य अनुभव करता है।

0 Comments