Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रत्येक शनिवार अवकाश दिवस मे भी होगी निगम राजस्व वसूली

प्रत्येक शनिवार अवकाश दिवस मे भी होगी निगम राजस्व वसूली
देवास। निगम के विभिन्न राजस्व करों की वसूली के लिये वसूली कर्ताओं के साथ निगम उपयंत्रियों को भी अपने वार्डाे मे जलकर वसुली के निर्देश आयुक्त दलीप कुमार ने दिये। अवैध नल कनेक्शनों पर यदि कोई व्यक्ति वैध करने की राशि जमा नही करता है तो नल कनेक्शन विच्छेद करने के साथ जुर्माने की राशि भी वसुली जावेगी।
शनिवार को भी वार्ड 17, 27 व 6 में जलकर वसूली अभियान चला
निगम टीम ने 10 नल कनेक्शन किये विच्छेद
 जलकर वसूली को लेकर वार्ड 17 में उपयंत्री जीवन रावत व टीम द्वारा वार्ड में 120 जलकर बकायादारों से राशि वसूली के लिये सम्पर्क किया। 6 जलकर के बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद किये। अवैध नल कनेक्शनों को वैध किये जाने की कार्यवाही में 3 जलकर दाताओं से राशि जमा कर नल कनेक्शन वैध किये।
इसी क्रम मे वार्ड 27 मे भी उपयंत्री दिनेश चौहान व टीम ने 29 जलकर बकायादारों से राशि जमा करने हेतु सम्पर्क कर 2 दिवस मे राशि जमा करने हेतु कहा। दी गई समयावधि में राशि जमा नही होने पर नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की जावेगी। इसी प्रकार वार्ड 6 मे सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी,  उपयंत्री चंदन सोनी एवं टीम के द्वारा बकाया जलकर दाताओं से लगभग 80 हजार की वसूली के साथ 20 नल कनेक्शन विच्छेद करने के साथ ही अवैध से वैध नल कनेक्शन करने की कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...