Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

"युवा दिवस’’ पर उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में हुआ जिला स्‍तरीय सामूहिक सूर्य नमस्‍कार,, ---

‘’युवा दिवस’’ पर उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में हुआ जिला स्‍तरीय सामूहिक सूर्य नमस्‍कार,,
-----------
स्वामी विवेकानंदजी की जयंती युवा दिवस पर सम्पूर्ण जिले की शिक्षण संस्थाओं और महाविद्यालयों में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार
      देवास 13 जनवरी 2026 [शकील कादरी] स्वामी विवेकानंदजी की जयंती ‘’युवा दिवस’’ पर सम्पूर्ण जिले की शिक्षण संस्थाओं और महाविद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्‍भ स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गान हुआ। रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रिकार्डेड संदेश सुनाया गया तथा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया। कार्यक्रम में एक साथ एक संदेश पर सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रार्थना मुद्राएं, अनुलोम, विलोम एवं भ्रामरी की मुद्रा आदि क्रियाएं की गई। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के स्मरणों को भी सुनाया गया। इस दौरान जिला अध्‍यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, श्री राजेश यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्‍त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी,  जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिसिंह भारती  सहित अन्‍य अधिकारीगण तथा विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...