Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेंट्रल इंडिया एकेडमी के छात्र छात्राओं का साथ सांसद खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेंट्रल इंडिया एकेडमी के  छात्र छात्राओं का सांसद खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन 
देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सांसद खेल महोत्सव  में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में द्वितीय एवं बालिका वर्ग में तृतीय स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता देवास- शाजापुर संसदीय विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई थी जिसमें समस्त जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 
प्रतियोगिता के ओपन बालक वर्ग में विद्यालय के वीरप्रताप सिंह चैहान, प्रियांश नागर,यशराज नागर,जयदीप जलोदिया,अनमोल धाकड़, अनुज पटेल, गौरव पटेल, आरव चैधरी, कुलदीप नागर, दिव्यांश नागर, हर्षवर्द्धन नागर, अनिरूद्ध पाटीदार, राजवीर सिंह पंवार एवं दिव्यराज सिंह सेंधव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान अर्जित कर 7000/-रू. नगद पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी प्रकार ओपन बालिका वर्ग में विद्यालय की कु. अक्षिता मनोरिया, कु. उन्नति शर्मा, मीनाक्षी चैधरी, गरिमा यादव, सिद्धि पाठक, श्रद्धा शर्मा, अवनी धापकरी, आराध्या सोनी, रीतिका वर्मा,सानिया शेख, गुनिका सोनगरा, वेदांशी चैधरी, दिव्यांशी सायल, वैष्णवी जुनेजा, अनुज्ञा गुप्ता एवं सानवी गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर 5000/-रू. नकद प्राप्त किये। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरणजीत सिंह अरोरा व समस्त स्टाॅफ ने बधाई, शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...