देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की महिला इकाई द्वारा प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पर्व पर धूमधाम से हल्दी कुमकुम का पर्व आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी स्थानीय बीसीजी विद्यालय में महिला संघ द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम मनाया गया। जानकारी देते हुए आशा शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की महिला मंडल एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने भजन गाकर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी। समस्त महिलाओ को समाज के द्वारा पारितोषिक प्रदान किये गए। स्वल्पहार पश्चात साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, सहित आशा शर्मा, मंगला दुबे, ममता शर्मा, पुष्पा पेशकार, रोशनी उपाध्याय, कुसुम शर्मा, हंसा जोशी, मंगला पांडे, माया तिवारी, शीला जोशी, विनीता व्यास, इंदिरा मेहता, रेनू शर्मा, प्रतिभा शर्मा, रिंकी व्यास, पुष्पा आचार्य, भारती पाठक, साधना तिवारी, रिचा दुबे, संध्या आचार्य, पूर्णिमा गौतम, विनीता गौतम, मानसी शास्त्री, सीमा व्यास, भारती शर्मा, उषा पौराणिक, शीला दुबे, पूजा दुबे, पूजा जोशी, ज्योति चौबे, बबली दुबे, ज्योति पगारे, गायत्री भटेले, भूमिका शर्मा, सीमा व्यास, नेहा शास्त्री, वर्षा पांडे, शोभा मिश्रा सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।

0 Comments