Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला पदाधिकारी की बैठक मल्हारी स्मृति मंदिर परिसर में संपन्न,,बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक देवास में आयोजित की जाए

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला पदाधिकारी की बैठक मल्हारी स्मृति मंदिर परिसर में संपन्न,,
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक देवास में आयोजित की जाए
देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की अति आवश्यक बैठक आज दिनांक 22 जनवरी को मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में आयोजित की गई संघ के संस्थापक संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष देवी शंकर तिवारी कि अध्यक्षता में बैठक के कार्यकारी अध्यक्ष बी के मोदी की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष प्रमोद भावसार द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वप्रथम सभी को मकर संक्रांति की शुभकामना प्रदान की गई एवं गुड़ तिल का प्रसाद वितरण किया गया। पश्चात सर्व समिति से तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक देवास में आयोजित की जाए इसके लिए 1 या 8 मार्च में संभावित तिथि प्रस्तावित की गई साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेतु देवी शंकर तिवारी का नाम प्रस्तावित किया जाए इस पर सभी उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। बैठक में संपूर्ण व्यवस्था किया जाना तय हुआ साथ ही वर्ष 2026 के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। वार्षिक सम्मेलन यथा समय सभी तहसील समय पर आयोजित करें पेंशनर सदस्यों के प्रकरणों का निराकरण करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें संबंधित विभाग में जाकर निराकरण कराएं जिला स्तरीय प्रकरण हो तो जिला अध्यक्ष को अवगत करावें जो की जिला स्तरीय पेंशन फोरम की बैठक में कलेक्टर महोदय के समक्ष रखे जा सके। आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी, देवास तहसील अध्यक्ष अनिल नागर, पूर्व तहसील अध्यक्ष छोटेलाल माली, हाटपिपल्या तहसील अध्यक्ष राधेश्याम सोलंकी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओ पी सोलंकी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार शैव्य, शंकरलाल शर्मा, हेमलता परिहार, प्रकाश चौधरी, बाबूलाल मालवीय, रतनलाल सोनी, कालूराम नवगोत्री, रामलाल लुआनिया, गोवर्धन सिंह जलखेड़िया, मांगीलाल सोलंकी, रतनलाल सोनी, नाथूलाल राठोर, अमोलक चन्द गोलेछा, शंकरलाल सुमन आदि सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...