Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भवानी सागर में मना पतंग महोत्सव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने उड़ाई पतंग

भवानी सागर में मना पतंग महोत्सव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने उड़ाई पतंग

देवास। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर देवास शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। देवास शाजापुर लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि भवानी सागर परिसर में विकास सांगते मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य पतंग महोत्सव में देवास सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी ने विशेष रूप से सहभागिता की। सांसद श्री सोलंकी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गौ माता पूजन कर गौ ग्रास खिलाया इसके पश्चात सभी ईस्ट मित्रों को तिल के लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में एकता और परंपराओं के संरक्षण का माध्यम बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ इतिहासकार दिलीप सिंह जाधव बाबा साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत भल्ला, कमल शर्मा, शंभू अग्रवाल, दुर्गेश खींची, महेश चौहान, पंकज वर्मा, नीरज चौहान, भोजराज सिंह ठाकुर, प्रवीण वर्मा, ईश्वर परासिया, उदयन जाधव, संतोष वर्मा, शुभम जाधव, पंकज सोनी, अनुज शर्मा, समर्थ पांचाल, अंशु गुप्ता, जयंत सिसोदिया, भारत यादव, विशाल सांगते, अनिकेत कहार, विजय सिंह सांगते, मोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा साथी और नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे। पतंग महोत्सव के दौरान रंग-बिरंगी पतंगों से आकाश सुशोभित हो उठा। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक पतंग उड़ाकर पर्व का आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...