Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिले में चल रहे विभिन्‍न विकास कार्यो एवं शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिले में चल रहे विभिन्‍न विकास कार्यो एवं शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण
------------
हरदा-इंदौर एनएच के कार्य प्रगति का अवलोकन कर अधिकारियों को गुणवत्‍तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये
-------------
चापड़ा में मुख्‍य चौराहे पर ड्रैनेज सिस्टम ठीक करने एवं चौराहे पर लेफ्ट टर्न से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश 
देवास 23 जनवरी 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिले में चल रहे विभिन्‍न विकास कार्यो एवं शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने चापड़ा ग्राम पंचायत में चल रहे हरदा-इंदौर एनएच के कार्य प्रगति का अवलोकन किया। उन्‍होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कार्य में आ रही समस्‍याओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि कार्य गुणवत्‍तापूर्ण एवं समय-सीमा में होना चाहिए। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने लेआउट के माध्यम सम्‍पूर्ण जानकारी दी। एनएच के कार्य का अवलोकन कराया गया और कार्य में आ रही समस्‍याओं से कलेक्‍टर श्री सिंह को अवगत कराया, जिस पर कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधितों को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए गए।
      कलेक्‍टर श्री सिंह ने ग्राम गुराड़िया कलां में तालाब का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर खेती कर रहे नागरिकों पर दण्‍ड लगाने संबंधी कार्यवाही के निर्देश संबंधित पटवारी को दिए। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि क्षेत्र में बने कोल्ड स्टोरेज व गोदाम से समय पर डायवर्जन शुल्‍क लें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने चापड़ा में मुख्‍य चौराहे का निरीक्षण कर चौराहे पर ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने के निर्देश दिए, जिससे पानी ना भर पाए। उन्‍होंने चौराहे पर लेफ्ट टर्न से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए, जिससे चौराहा बड़ा बन सके तथा दुर्घटना से बचा जा सके। कलेक्‍टर श्री सिंह ने सीईओ जनपद को चौराहे पर बने पुराने सुलभ शौचालय को हटाने के निर्देश देकर नया शौचालय बनाने के लिए कहा। उन्‍होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि नाले पर बने सभी अतिक्रमण को हटाया जाए।
      कलेक्‍टर श्री सिंह ने चापड़ा ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरपंच श्री नाथू सिंह सेंधव द्वारा पंचायत में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कलेक्‍टर श्री सिंह ने पंचायत भवन में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा की एवं ‘’संकल्प से समाधान’’ अभियान की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री सिंह ने अभियान के तहत प्राप्‍त आवेदनों का आवलोकन कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सरपंच श्री नाथू सिंह सेंधव द्वारा किए गए कार्यो की सराहना भी की। कलेक्‍टर श्री सिंह ने पंचायत भवन के पास बने तालाब का निरीक्षण किया और तालाब से गाद निकालने तथा तालाब के उपर से निकल रहीं विद्युत लाईन को हटाने के निर्देश दिये। 
     कलेक्‍टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत ननासा में पीएचई विभाग की पानी की टंकी निरीक्षण किया। इस दौरान पानी का पीएच एवं कठोरता की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि पानी की शुद्धता 6.5 से 8.5 के बीच है, जोकि शुद्ध एवं पीने योग्‍य है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत ननासा की बाल वाटिका एवं रेशम केन्‍द्र का निरीक्षण भी किया। कलेक्‍टर श्री सिंह ने बरवाईखेडा एनएचएआई टोल प्‍लाजा पर उपलब्‍ध एम्‍बुलेंस का निरीक्षण किया, एम्‍बुलेंस में क्‍या सुविधा है इसकी जानकारी ली। यदि कोई दुर्घटना हो जाती तो टोल फ्री नम्‍बर 1033 पर कॉल कर परीक्षण भी किया गया कि एम्‍बुलेंस को आने में कितना समय लगता है।
     कलेक्‍टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड केंद्र, आपातकालीन वार्ड, मैटरनिटी वार्ड, एनबीएसयू यूनिट, पीएनसी वार्ड, कोल्डचेन रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री सिहं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और परिजनों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री सिंह ने एनआरसी वार्ड का निरीक्षण कर एनआरसी में भर्ती बच्‍चों के स्वास्थ्य के बारे में माताओं से जानकारी ली। एनआरसी में भर्ती बच्चों का किस प्रकार ध्यान रखा जाता इसकी जानकारी भी ली गई, जिस पर बच्‍चों की माताओं द्वारा बताया गया कि यहां पर देख भाल अच्छी की जाती हैं। कलेक्‍टर श्री सिंह ने अस्‍पताल में चल निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी  किया और कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...