Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री शिव छत्रपति मराठा संघ का पांचवा निशुल्क अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

श्री शिव छत्रपति मराठा संघ का पांचवा निशुल्क अखिल भारतीय युवक युवती  परिचय सम्मेलन संपन्न
देवास। श्री शिव छत्रपति मराठा संघ का पांचवा निशुल्क अखिल भारतीय मराठा युवक युवती परिचय सम्मेलन स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में संपन्न हुआ। संघ के अध्यक्ष कीर्ति चव्हाण ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के अभिभावक एवं युवक युवती सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर योगी प्रेमानंद जी महाराज बगलामुखी शक्तिपीठ इंदौर, दिलीप सिंह जाधव वरिष्ठ भाजपा नेता देवास के हाथों हुआ। तत्पश्चात उपस्थित समस्त अतिथियों का श्री शिव छत्रपति मराठा संघ के अध्यक्ष कीर्ति चव्हाण, संयोजक शालिनी चव्हाण एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में चेतना विश्वकर्मा ने सुंदर शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में अतिथि ने परिचय सम्मेलन की महत्ता बताकर इस कार्य को समाज के लिए अति आवश्यक कार्य मानकर करने के लिए संघ को बधाई दी। इसके पश्चात  परिचय सत्र का प्रारंभ हुआ जिसमें 500 से अधिक युवक युवती ने मंच से अपना परिचय दिया जिसमें 50 से अधिक रिश्ते तय होंगे। द्वितीय सत्र में दोपहर में मुख्य अतिथि के रूप में  उज्जैन मराठा समाज के अध्यक्ष अनिल धर्में उपस्थित थे। उन्होंने इस वर्ष का मराठा गौरव सम्मान इंदौर की समाज सेविका नम्रता सावंत को अपने हाथों से दिया एवं समाज की प्रतिभाशाली बच्चों एवं विभिन्न विधाओं में समाज का नाम रोशन करने वाले को सम्मानित किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए समाज को एकजुट रहने की महत्वता पर जोर दिया। सुश्री सावंत ने भी संबोधित कर कहा कि इस सम्मान को पाकर में अपने आपको गौरांवित समझ रही हूं एवं मेरे द्वारा जो सेवा कार्य किया जा रहे हैं वह भी भविष्य में निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जाधव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मराठा सेवा संघ की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला पाटिल भी मौजूद थी उनका भी संघ के सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें उपाध्यक्ष, सह सचिव, महामंत्री सहित अनेक नियुक्ति पत्र मंच से सभी महिलाओं को प्रदान किए। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राधिका जाधव एवं पल्लवी जाधव ने किया एवं कार्यक्रम का आभार शालिनी चव्हाण ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...