Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला स्‍तरीय ‘’राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस’’ समारोह मल्हार स्मृति मंदिर देवास में हुआ आयोजित-------------कलेक्‍टर श्री सिंह ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाकर, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

जिला स्‍तरीय ‘’राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस’’ समारोह मल्हार स्मृति मंदिर देवास में हुआ आयोजित
-------------
कलेक्‍टर श्री सिंह ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाकर, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
     देवास, 25 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी मतदान केन्‍द्रों पर राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में ‘’माय इण्डिया, माय वोट" थीम पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह मुख्‍य के आतिथ्‍य में आयोजित हुआ। इस दौरान अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन, एसडीएम श्री अभिषेक शर्मा, डॉ. एस.पी.एस राणा, डॉ समीरा नईम, श्री संजय गाडगे, श्री संजय बारोनिया सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

     कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि आज का दिन उन सभी निर्वाचन कर्मियों को सम्मानित करने का है, जिन्होंने तमाम चुनौतियों और परेशानियों के बावजूद 'निर्वाचन आयोग' के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि विशेष रूप से एसआईआर जैसे कठिन कार्य में आपका प्रशंसनीय कार्य लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा को दर्शाता है। जिले में एसआईआर का कार्य सभी ने मिलकर बहुत अच्‍छे से किया है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता की भूमिका सर्वोपरि है। "आज का हमारा एक निर्णय, अगली पीढ़ी के भविष्य की नींव रखता है।" आज हम उन युवाओं का विशेष अभिनंदन करते हैं जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। उन्‍होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

      जिला स्तरीय कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वर्चुअल संवाद सुना गया। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि ‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,‍ निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रभोलन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

      जिला स्तरीय ‘‘राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस” कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचरियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिए। कलेक्‍टर श्री सिंह ने दिव्‍यांग, बुर्जुग और नए युवा मतदाताओं को भी सम्‍मानित किया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में स्‍टेट लेवल मास्‍टर ट्रेनर और बीएलओ ने एसआईआर कार्य का अनुभव भी सांझा किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...