Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास के धावक रिजवान कौसर ने रचा इतिहास,, चार राज्यों में प्रो-कैम स्लैम पूरा करने वाले देवास के पहले धावक बने

देवास के धावक रिजवान कौसर ने रचा इतिहास,,

 चार राज्यों में प्रो-कैम स्लैम पूरा करने वाले देवास के पहले धावक बने
देवास। शहर के उभरते धावक रिजवान कौसर ने चार अलग-अलग राज्यों में आयोजित प्रतिष्ठित मैराथनों को सफलतापूर्वक पूरा कर प्रो-कैम स्लैम हासिल किया है। यह उपलब्धि बेहद कम धावकों को प्राप्त होती है और रिजवान कौसर ऐसा करने वाले देवास के पहले धावक बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का अंतिम पड़ाव 18 जनवरी को मुंबई की सड़कों पर आयोजित टाटा मुंबई मैराथन रहा, जहां देशभर से हजारों धावकों ने भाग लिया। रिजवान ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन 5 घंटे 9 मिनट 35 सेकंड में पूरी कर अपना प्रो-कैम स्लैम सफलतापूर्वक पूरा किया। रिजवान कौसर ने इस चुनौती की शुरुआत 27 अप्रैल 2025 को बंगलुरु से की थी। वहां उन्होंने टीसीएस वर्ल्ड 10 किलोमीटर मैराथन को 59 मिनट 19 सेकंड में पूरा किया। इसके बाद 12 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 15 मिनट 11 सेकंड में पूरी की। इसके अगले चरण में 21 दिसंबर 2025 को कोलकाता में आयोजित टाटा स्टील वर्ल्ड 25 किलोमीटर मैराथन में उन्होंने 2 घंटे 34 मिनट 26 सेकंड का समय लेकर शानदार प्रदर्शन किया। बंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई—चार अलग-अलग राज्यों में आयोजित मैराथनों को सफलतापूर्वक पूरा कर रिजवान कौसर ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...