अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किए
देवास :01 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा आबकारी वृत्त सोनकच्छ और कन्नौद में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की। विभाग द्वारा
दिनांक 31/01/2026 को आबकारी टीम द्वारा वृत्त कन्नौद में नीमखेड़ा रोड, ग्राम कोठड़ा में मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस से 02 पेटी देशी मदिरा का अवैध रूप से परिवहन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया।
जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 75000 हजार रूपए आंका गया है।
दिनांक 31/01/2026 को वृत्त सोनकच्छ में ग्राम जलोदिया, पोलाई, बड़ी चुरलाई, बाबई, जलेरिया, खरिया साहू, गंजपुरा और बस स्टैंड सोनकच्छ में आबकारी टीम द्वारा दबिश गश्त कार्य किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 05 प्रकरण दर्ज किये गये। 35 पाव देशी मदिरा, 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 11,000 रुपये आंका गया।
कार्रवाई में नीलेश पवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी, प्रेम नारायण यादव आबकारी उप निरीक्षक, राजाराम रैकवार मुख्य आबकारी आरक्षक, बालकृष्ण जायसवाल, अरविंद जिनवाल,निहाल खत्री, विकास गौतम, भगवत परते आबकारी आरक्षक, अनिल अकोदिया, अनिल चौहान नगर सैनिक उपस्थित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

0 Comments