Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

40 वर्षीय समर्पित सेवा का स्वर्णिम समापन: कृषि विस्तार अधिकारी योगेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई

40 वर्षीय समर्पित सेवा का स्वर्णिम समापन: कृषि विस्तार अधिकारी योगेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई
देवास। चार दशकों से अधिक की निष्ठावान सेवा के बाद कृषि विस्तार अधिकारी योगेंद्र पटेल (कुड़ाना) ने विभागीय कार्यकाल का समापन किया। कार्यालय में आयोजित समारोह में सहकर्मियों ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। 
श्री पटेल ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अटूट सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत रायगढ़, छत्तीसगढ़ से की थी और 1996 से देवास में निरंतर समर्पण के साथ सेवानिवृत्ति प्राप्त की। उन्होंने कार्यकाल में किसानों को उन्नत बीज, नवीन कृषि तकनीकों और लाभकारी खेती के सूत्र प्रदान किए, जिसका जीवंत प्रमाण आज क्षेत्र की समृद्ध फसलें हैं। मुख्यमंत्री से सम्मानित कृषक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा, श्री पटेल का कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में कार्यकाल एक जीवंत प्रेरणा है। वे किसानों के सच्चे मार्गदर्शक बने रहे, चाहे उन्नत बीज का वितरण हो या आधुनिक तकनीकों का प्रसार। उन्होंने खेती को लाभ का सुनहरा धंधा बना दिया। उनका तत्पर सहयोग हमारे खेतों में साक्षात झलकता है। ऐसे समर्पित सेवक दुर्लभ होते हैं, उनकी कमी हमेशा खलेगी।
कार्यक्रम में कृषि उप संचालक गोपेश पाठक, सहायक संचालक विलास राव पाटिल, लोकेश गंगराड़े, अनुविभागीय अधिकारी कृषि राजेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ कृषि अधिकारी राहुल जायसवाल, शिवचरण सोलंकी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री पटेल के उज्वल भविष्य व स्वस्थ्य जीवन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...