Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कुर्की व तालाबंदी की तो बकायादारों ने बकाया राशि जमा की

कुर्की व तालाबंदी की तो बकायादारों ने बकाया राशि जमा की
देवास। निगम सीमा क्षेत्र के स्थित भवनों, भूमियों के संपत्तिकर की बकाया राशि की वसुली हेतु निगम की टीम निरंतर कुर्की व तालाबंदी की कार्रवाई कर रही है।
आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशानुसार निगम की टीम सख्ती से वसुली कर रही है। राजस्व वसुली कार्रवाई में वसुली दल द्वारा वार्ड 39 सरदार पटेल मार्ग निवासी गुलाम हुसैन जुम्मन खॉ के भवन एवं महेश हजारीलाल चौधरी के भवन पर कुर्की की कार्रवाई की तो संबंधित बकायादार द्वारा कार्रवाई के दौरान गुलाम हुसैन जुम्मन खॉ के द्वारा 20 हजार की राशि, महेश हजारीलाल के द्वारा 20 हजार की राशि मौके पर जमा की गई। इसी प्रकार अन्य बकायादरों को तामिल सख्ती पत्र के अनुसार संबंधित बकायादारो पर सख्त कार्रवाई करते हुये दुकान भवनों पर तालाबंदी की कार्रवाई की जावेगी। जिन बकायादरों द्वारा जलकर की राशि बकाया जमा नही करने पर नल कनेक्शन विच्छेद करने के साथ अर्थदण्ड राशि की भी वसुली की जावेगी।
18 व्यवसायकों के मौके पर बनायें ट्रेड लायसेंस 45 हजार की वसुली
इसी अन्तर्गत वसुली की कार्रवाई के दौरान निगम स्वास्थ्य विभाग की भी टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बिना लायसेंस व्यवसाय करने पर 18 व्यवसाईयों के मौके पर लायसेंस की कार्रवाई कर 45 हजार की राशि की वसुली की गई। कार्रवाई के दौरान निगम राजस्व अधिकारी अनूभुती श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, भूषण पवार, सहायक राजस्व निरीक्षक रविन्द्रसिंह ठाकुर, संजय सांगते, विशाल पाटील, गोतम तिवारी व टीम उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...