निगम कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर संयुक्त बैठक संपन्न
देवास। नगर निगम में कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर नगर निगम के सभी विभाग के कर्मचारी दरोगा साथी और संगठनों की एक संयुक्त रुप से बैठक की संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचार के संबंध विस्तृत चर्चा की गई जिसमें सभी ने एक मत होकर संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ने के लिए सहमति प्रदान की। बैठक के पश्चात निगम आयुक्त से चर्चा कर उन्हें इस संबंध में अवगत कराया गया। बैठक में निगम कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, दरोगा एवं सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय समय मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन शहर अध्यक्ष विकास सांगते ने दी।

0 Comments