Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सभी एसडीएम और तहसीलदार को जिले में एग्रीस्टैक का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश,, एसडीएम जल स्‍त्रोतों को अधिग्रहित करने की कार्यवाही करें--------------कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

सभी एसडीएम और तहसीलदार को जिले में एग्रीस्टैक का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश
--------------
एसडीएम जल स्‍त्रोतों को अधिग्रहित करने की कार्यवाही करें
--------------
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित
     देवास, 10 फरवरी 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आनंद मालवीय सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम गर्भाधान योजना की विकासखण्‍डवार समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा में खातेगांव में बहुत कम प्रगति पाई गई। जिसपर कलेक्‍टर श्री सिंह ने पशु पालन विभाग के एडीओ बाल कृष्ण यादव को निलम्बित करने के निर्देश दिये एवं सीईओ जनपद खातेगांव अभिषेक कटारिया को दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

     कलेक्टर श्री सिंह ने सहाकारिता विभाग अंतर्गत किसानों को वितरित किये जा रहे माईक्रो एटीएम की जानकारी लेकर निर्देश दिये कि किसानों को माईक्रो एटीएम के संबंध में जागरूक किया जाये और उन्‍हें माईक्रो एटीएम में लाभ बताये। कृषि एवं अकृषि ऋण स्‍वीकृति एवं वसूली की जानकारी लेकर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान बताया किया पेक्‍स में ई-टोकन प्रणाली के माध्‍यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि जिले में एग्रीस्टैक का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। भविष्य में किसानों को खाद वितरण और केसीसी बनाने जैसे कार्य इसके आधार पर ही होंगे। कलेक्‍टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि जिले में जहां पर भी जल स्‍त्रोतों पर अतिक्रमण है वहां जल स्‍त्रोतों को अधिग्रहित करने की कार्यवाही करें।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिये किसानों को सरसों की फसल के लिए प्रेरित करें। किसानों को पारंपरिक खेती से केला और अन्य आधुनिक खेती की ओर प्रेरित करें। खेती की मिट्टी परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये। किसानों को खेती में सिंचाई के लिए ड्रीप स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें और पंजीकृत किसानों को प्रमाण-पत्र दें एवं पंजीकृत किसानों के उत्‍पादों के विक्रय के लिए योजना बनाने के लिए कार्य करें, ताकि किसानों के उत्‍पाद आसानी से विक्रय हो सकें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने नरवाई प्रबंधन के संबंध में निर्देश दिये कि जिले में कही भी नरवाई नहीं जलनी चाहिए। नरवाई जलने की सूचना पर सभी संबंधितों पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्‍टर श्री सिंह ने मण्‍डी में ग्रेडिंग, सोर्टिंग और पैकेजिंग मशीन शीघ्र स्‍थापित करने के निर्देश दिये। बागली मण्‍डी में कम शुल्‍क आने पर एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि फसल गिरदावरी का कार्य शीघ्र पूर्ण करें, जिससे किसानों को पंजीयन कराने में आसानी हो।

       कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में चलाये जा रहे संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा कर निर्देश दिये अभियान के प्रथम चरण में 15 फरवरी तक घर-घर जाकर या शिविरों के माध्यम से आवेदन/शिकायतें एकत्र करने का कार्य करें। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अधिकारियों का निर्देश दिये कि अभियान में विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का सभी पात्र नागरिकों को लाभ दिलाये। कलेक्टर श्री सिंह ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्प लाइन, सीएम मॉनिट, सीएम हाउस, समाधान ऑनलाइन, न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए।

       कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्प लाइन पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा कर सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों को निराकरण प्राथमिकता से करें। सीएम हेल्पलाइन पर कोई भी शि‍कायत नॉन अटेंडेंट नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...