Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनगणना कार्य के लिए मास्टर ट्रेनर्स को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया

 जनगणना कार्य के लिए चार्ज ऑफिसरों को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया

     देवास 17 फरवरी 2026 [शकील कादरी] देवास जिले में जनगणना कार्य के लिए चार्ज ऑफिसरों को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आनंद मालवीय, जनगणना निदेशालय मध्य प्रदेश से विशेष रूप से उपसंचालक श्री राजेश मौर्य, श्री संदीप घोरे तथा सुश्री सोनिका गर्ग एवं अन्‍य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  
     कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि इस पूरे कार्य में डिजिटल दक्षता अत्यंत आवश्यक है तथा समस्त कार्य डिजिटल माध्यम से ही किए जायेंगे, इसलिए सभी अच्‍छे से प्रशिक्षण लें। उन्होंने निर्देश दिए कि हाउस लिस्टिंग के दौरान कोई भी मकान, भवन या ढांचा छूटना नहीं चाहिए। एचएलओ में केवल सामान्य परिवार तथा संस्थागत परिवार को ही शामिल किया जाएगा। प्रत्येक भवन/जनगणना मकान को क्रम से नम्‍बरिंग प्रदान की जाएगी।

     जनगणना निदेशालय मध्य प्रदेश से विशेष रूप से उपसंचालक श्री राजेश मौर्य, श्री संदीप घोरे तथा सुश्री सोनिका गर्ग द्वारा जनगणना कार्य के संबंध में चार्ज ऑफिसरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना का यह प्रशिक्षण चार दिवसीय होगा। जनगणना कार्य का प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रथम चरण के रूप में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस (HLO) किया जाएगा। यह कार्य पूर्णतः एचएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से संपन्न होगा। प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया, ऐप का उपयोग एवं संबंधित दिशा-निर्देश विस्तार से समझाए गए।

     प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना में स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसमें उत्तरदाता स्वयं परिवार के लिए जनरेट होने वाले विशेष SEID(Self Enumeration ID) के माध्यम से वेब पोर्टल पर अपना जनगणना फॉर्म भर सकता है।

     इस दौरान बताया गया कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा घर-घर दस्तक देकर शासन द्वारा अधिसूचित प्रश्नावली के अनुसार जानकारी एकत्र की जाएगी। प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें आवास की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, धारित परिसंपत्ति तथा अन्य संबंधित जानकारी शामिल है। यह प्रशिक्षण जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं डिजिटल रूप से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी/प्रशिक्षक पूर्ण निष्ठा एवं सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...