परीक्षा केन्द्रों में पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर दो परीक्षा केन्द्रों के पर्यवेक्षक निलम्बित, केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को शोकाज नोटिस
देवास, 14 फरवरी 2026/ देवास जिला अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश भोपाल की परीक्षा वर्ष 2025-26 के दौरान पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने दो पर्यवेक्षकों को निलम्बित किया है तथा केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को शोकाज नोटिस जारी किया है। जिसमें परीक्षा केन्द्र अशा. कैम्ब्रिज उ.मा.वि. देवास में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षक श्री गिरिश कौशल एवं परीक्षा केन्द्र अशा. सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. विजय नगर देवास में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षिका श्रीमती दरक्षा कुरैशी को पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवास रहेगा तथा निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
परीक्षा केन्द्र अशा. सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. विजय नगर देवास की केन्द्राध्यक्ष श्रीमती वंदना वर्मा तथा सहायक केन्द्राध्यक्ष श्री लोकेश गुर्जर एवं परीक्षा केन्द्र अशा. कैम्ब्रिज उ.मा.वि. देवास की केन्द्राध्यक्ष श्रीमती प्रभा वर्मा तथा सहायक केन्द्राध्यक्ष श्री महेन्द्र वर्मा को शोकाज नोटिस जारी कर 03 दिवस में समाधान कारक उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। समय-सीमा मे उत्तर प्राप्त न होने की दशा में, एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

0 Comments