Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर दोपहर पश्चात के सफाई कार्यों का निरीक्षण करेंगे उपायुक्त-आयुक्त दलीप कुमार

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर दोपहर पश्चात के सफाई कार्यों का निरीक्षण करेंगे उपायुक्त-आयुक्त दलीप कुमार 

देवास [शकील कादरी]  आयुक्त दलीप कुमार ने गत सप्ताह ली गई समीक्षा बैठक में दिये निर्देश जिसकी समीक्षा कर वार्डवार जानकारी ली।
23 फरवरी सोमवार को आयुक्त दलीप कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश जारी किये।
विद्युत खपत कंट्रोल करें- आयुक्त
निगम विद्युत विभाग से विद्युत खपत कन्ट्रोल को लेकर किये गये कार्यों की उपयंत्री पलक श्रीवास्तव एवं जीवन रावत से विस्तृत जानकारी लेते हुए बोरवेल, ट्यूबवेल, पम्प स्टेशनों तथा विद्युत संयोजनों को 31 मार्च तक पावर फैक्टर, एफिशियन्सी (दक्षता) को पूर्णत चेक करने के निर्देश दिये साथ ही ऐसे कनेक्शन भी चेक करें जहां से स्ट्रीट लाइट की केबल या बोरवेल से विद्युत कनेक्शन का अन्य उपयोग हो रहा है को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
पावर प्लांटो पर ए.एच.पी. के कर्मचारी तथा निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी के साथ निरीक्षण कर विद्युत खपत में सुधार करें।
स्मार्ट मीटर की जानकारी आयुक्त ने ली तथा नये स्मार्ट मीटर सभी कनेक्शन पॉइंट पर लगें उसकी मॉनिटरिंग करने के साथ विद्युत कनेक्शन का फिजिकल वेरिफिकेशन के भी निर्देश दिये।
 अनुग्रह सहायता राशि की जानकारी लेते हुए आयुक्त ने स्वनिधि से समृद्धि योजना पर फोकस देने तथा संकल्प से समाधान के प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराये जाने के लिये उपायुक्त श्री जाफरी को मानिटरिंग करने हेतु कहा।
मेरिज गार्डनों से निकलने वाले वेस्ट का निपटान केसे हो रहा है चेक करें। मैरिज गार्डन के वेस्ट का सिवरेज से कनेक्शन पाया जाता है तो पेनल्टी लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।
अमृत हरित अभियान को लेकर पौधारोपण स्थान चयन कर रिपोर्ट देने हेतु सहायक यंत्री उद्यान को निर्देशित किया।
सामाजिक न्याय से जुडी सभी योजनाओं को लेकर वार्डों में अभियान चलावें। वार्डों मे कोई पात्र हितग्राही योजना से वंचित नहीं है का प्रमाण भी लेना होगा तथा समग्र ई केवायसी का कार्य शत प्रतिशत हो के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिये।
कचरा संग्रहण वाहनों में गार्बेज को लेकर जिन कचरा संग्रहण वाहनों में गीला, सूखा कचरा प्रथक प्रथक लेने हेतु सभी स्वच्छता निरीक्षक एवं दरोगाओं को निर्देशित किया।
आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सभी वार्डों में चारों निगम उपायुक्तों को दोपहर पश्चात भी स्वच्छता के कार्यों के लिये वार्डों में जाने के निर्देश देते हुए जिन वार्डाे में दोपहर पश्चात पूर्णत सफाई नहीं हो रही है पर फोकस करने हेतु कहा। दोपहर पश्चात वार्डों में सफाई मित्रों उपस्थित नहीं पाये जाते हैं तो उनकी अनुपस्थिती दर्ज करें।
आयुक्त ने शासन निर्देशानुसार 25 फरवरी को वार्डाे में निगम करों की वसुली को लेकर विशेष वसूली अभियान चलाये जाने के साथ सम्पत्तिकर राशि पचास लाख का, जलकर राशि दस लाख, कचरा संग्रहण शुल्क वसूली पांच लाख का लक्ष्य चारों उपायुक्तों एवं अधिकारियों को दिये।
सम्पत्तिकर वसूली को लेकर खाली प्लाटों का सर्वे कराये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारी को दिये। आयुक्त ने समयावधि पत्रों के साथ सी.एम हेल्पलाईन तथा 311 एप पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिये।




Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...