अग्रवाल समाज के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न,,
अध्यक्ष सोहन लाल अग्रवाल सचिव विजय कैलाशचंद्र गोयल चुने गए
देवास। अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल समाज धर्मशाला नयापुरा पर आयोजित की गई जिसमें नवीन कार्यपरिषद को आगामी कार्यकाल 2026-2028 के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष सोहन लाल अग्रवाल, संवरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल, ताराचंद सिंघल ( गुरु), उपाध्यक्ष भगवान गोयल, गोविंद गोयल, कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल, सचिव विजय कैलाशचंद्र गोयल, सह सचिव ओमप्रकाश बंसल, कार्यालय प्रमुख कैलाश अग्रवाल (हरदावाले), कार्यकारिणी सदस्य हुकमचंद अग्रवाल (निपनिया वाले), जगदीश प्रसाद गर्ग (चूनेवाले), दिनेश मोदी, राजेश अग्रवाल (मामा) । विशेष आमंत्रित सदस्य ( को आप्शन) में हरिशचंद्र अग्रवाल (होजियरी वाले) , पवन गोयल (बेकरी वाले) को सर्वसम्मति से नई कार्यपरिषद में शामिल किया गया। सभी समाज सदस्यों ने निर्विरोध निर्वाचित कार्यपरिषद को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष सोहन लाल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी के सहयोग ने हमारा आत्मविश्वास और प्रबल कर दिया है में आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पूरी टीम समाज की एकता अखंडता बनाए रखने एवं समाज के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेगी
आभार समाज सचिव विजय कैलाशचंद्र गोयल द्वारा किया गया उन्होंने कहा सभी सदस्य गण परस्पर सहयोग की भावना बनाए रखते हुए निरंतर इसी प्रकार समाज के विकास में योगदान प्रदान करते रहे। आप सभी के सहयोग से ही समाज ने विगत वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया आप सभी का कोटि कोटि प्रणाम आभार धन्यवाद।

0 Comments