Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

डॉ. नेहा आनंद बनीं आईडीए देवास की अध्यक्ष

डॉ. नेहा आनंद बनीं आईडीए देवास की अध्यक्ष
देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) देवास शाखा के सत्र 2026-27 का स्थापना समारोह एवं दंत व्याख्यान शनिवार, दिनांक 31 जनवरी को आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष डॉ. वकार अहमद ने डॉ. नेहा आनंद को नए सत्र के लिए शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर भोपाल से पधारे डॉ. विप्लव जोशी ने दंत चिकित्सा एवं कानून विषय पर व्याख्यान दिया। शाखा सचिव डॉ. निष्ठा जैन के संचालन में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक रहे। विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जी. डी. अवधिया एवं डॉ. राजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष डॉ. वकार अहमद ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सहयोगियों के योगदान की सराहना की। नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नेहा आनंद ने देवास शाखा के भविष्य के प्रयासों में विश्वास जताते हुए शाखा की प्रगति की सराहना की। व्याख्यान में डॉ. विप्लव जोशी ने दंत चिकित्सकों द्वारा जाने-अनजाने में होने वाली कानूनी त्रुटियों पर प्रकाश डालते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में डॉ. नितिन मुंगी, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. वरुण आनंद, डॉ. वरुण त्रिपाठी, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. अशोक सेंधव, डॉ. राहुल राठौर, डॉ. यशस्विनी चौधरी, डॉ. चेतना जायसवाल, डॉ. तौसीफ शेख, डॉ. रोहित यादव, डॉ. वसीम पठान, डॉ. शमा पठान, डॉ. शेनिला कुरैशी, डॉ. तंज़िला कुरैशी, डॉ. विष्णु जायसवाल, डॉ. किरण मिश्रा, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. गजाला परवीन, डॉ. अरुण परमार, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. राजसी केलकर, डॉ. अभिराज सोनी, डॉ. वैदिक पटेल एवं मानस वर्मा उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन डॉ. अभिषेक सोनी ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...