देवास। संपत्तिकर वसुली की टीम को प्रति सप्ताह दिये गये लक्ष्य के अनुरूप वसुली नही होने पर आयुक्त दलीप कुमार ने चेतावनी देते हुये प्रति सप्ताह के दिये लक्ष्य के अनुसार वसुली करने के निर्देश देते हुए वार्ड 13, 14, 19, 31 एवं 32 से लक्ष्य अनुरूप वसुली नही करने पर वसुलीकर्ताओं के 3 दिवस का वेतन आहरण नही करने के निर्देश उपायुक्त वित्त दिपक पटेल को दिये। आयुक्त ने बडे बकायादारों को सख्ती पत्र जारी करने के पश्चात भी राशि जमा नही करने पर कुर्की करने के निर्देश दिये।
वसुली नही तो वेतन नहीं
इसी प्रकार कचरा संग्रहण शुल्क को लेकर वसुलीकर्ताओं को प्रतिदिन का दिया वसुली लक्ष्य अनुसार वसुली नही होती है तो आयुक्त ने चेतावनी के साथ वसुलीकर्ताओं के वेतन आहरण नही करने हेतु कहा।
दिये लक्ष्य अनुसार वसुली करने पर आयुक्त ने की प्रशंसा
इसी प्रकार जलकर वसुली का लेकर आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप वसुली करने वाले वसुलीकर्ताओं की प्रशंसा भी की। वहीं चालु वित्तीय वर्ष की राजस्व वसुली के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी मेहनत ओर लगन से कार्य करने हेतु कहा।आयुक्त ने सहायक राजस्व निरीक्षकों को संपत्तिकर वसुली के साथ कचरा संग्रहण शुल्क एवं सिवरेज के कनेक्शनों की राशि वसुली पर भी वसुली कर्ताओं को सहयोग करने को कहा।

0 Comments