Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप: उत्तराखंड में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप: उत्तराखंड में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
देवास। देहरादून उत्तराखंड में आयोजित तृतीय ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 29 से 31 जनवरी 2026 को परेड ग्राउंड स्थित इनडोर स्टेडियम में किया गया जिसमें समापन अवसर पर उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य मुख्य अतिथि थे उन्होंने ने जीते हुवे खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। देवास, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, धार, रतलाम जिले के 42 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर 14 स्वर्ण पदक, 12 रजत और 3 कांस्य पदक टोटल 29 पदक जीते। इसमें देवास के 10 खिलाड़ी ने भाग लिया। देवास की खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वैष्णवी झाला ने अपने तीन इवेंट्स में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीता। विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
देवास के विजेता खिलाड़ी
 सीनियर महिला वर्ग में रेगु टीम इवेंट में देवास की ज़ैनब खान, महिमा पटेल एवं खुशी कौशल ने रजत पदक अर्जित किया।
 जूनियर वर्ग में सोलो इवेंट में वैष्णवी झाला (देवास) ने स्वर्ण पदक जीता।
गांडा (डबल इवेंट) में वैष्णवी झाला एवं वैष्णवी सूर्यवंशी ने रजत पदक जीता।
 टुंगल इवेंट्स में सिंगल में हर्षिल पटेरिया (देवास) ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर वर्ग
टुंगल इवेंट्स में – क्रिश अन्नामलाई (देवास) ने स्वर्ण पदक जीता।
मैकेन कैटेगरी में सोलो इवेंट मे श्रेयस पटेरिया देवास ने रजत पदक जीता ओर फाइट में कांस्य पदक जीता।
 टैंडिंग (फाइट) इवेंट जूनियर वर्ग में वैष्णवी झाला देवास ने -47 किग्रा कांस्य पदक जीता। देवास के विराज चक्रवर्ती का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं सचिव देवास के अभय श्रीवास, राष्ट्रीय रेफरी विनिता रायकवार रायसेन, तथा कोच विशाखा कोल जबलपुर एवं पंकज परासर भोपाल व टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा रतलाम के शामिल रहे। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का माहौल है। संस्था के समस्त पदाधिकारी रैफरी, कोच, सभी ने सभी विजेता ओर जो सिर्फ मेडल तालिका में नहीं पहुंच पाए उनको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...