Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत 12 हितग्राही हुए लाभान्वित परिवारजनों को मिले 28 लाख

मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत 12 हितग्राही हुए लाभान्वित परिवारजनों को मिले 28 लाख
देवास। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 26 मार्च को संबल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया। प्रदेश की जनकल्याण योजनाओं में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अन्तर्गत प्रदेश स्तर पर हितग्राहियों को छिंदवाडा मे आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लीक कर डीबीटी के माध्यम से लाभ वितरण किया। इसी अन्तर्गत मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अनुग्रह सहायता राशि वितरण का लाईव प्रसारण निगम बैठक हाल में देखा एवं सुना गया। निगम बैठक हाल में आहूत कार्यक्रम के अन्तर्गत विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा 12 हितग्राहियों के परिवारजनों को संबल योजना के अन्तर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। जिसमें सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख, दुर्घटना मे मृत्यु होने पर 4 लाख कुल 12 हितग्राहियों को राशि रूपये 28 लाख के स्वीकृति पत्रों का वितरण हितग्राहियों के परिवारजनों को किया गया। इस अवसर पर पार्षद दिपेश कानूनगो, पार्षद प्रतिनिधि निलेश वर्मा, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल, निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, श्रम विभाग से जसपालसिंह, निगम एनयुएलएम शाखा से विशाल जगताप, सुनिल जोशी, मुजफ्फर अली, रवि चौधरी, राकेश चौहान व बडी संख्या मे हितग्राहियों के परिवाजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...