परिचय सम्मेलन में हजारों की संख्या मे मराठा परिवार हुए शमिल
देवास। क्षत्रिय मराठा जाती युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हजारों की संख्या में मराठा परिवार शामिल हुए। विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपने जीवनसाथी के चयन हेतु मंच से निर्भिक होकर अपना परिचय दिया। परिचय स्थल पर 40 परिवारों ने आपसी संम्बध तय करते हुए, सैकडों परिवारों ने आपसी संबंध तय करने के पूर्व कुण्डली मिलाने का सम्मेलन में उपस्थित आचार्य के माध्यम से किया। आखिल भारतीय निशुल्क परिचय सम्मेलन क्षत्रिय मराठा नव निर्माण समिति के 16वें सम्मेलन में अध्यात्मिक गुरू संत श्री अण्णा महाराज, मराठा महासंघ से श्रीमाती स्वाती काशीद, समाजसेवी रमेशकुमार अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, भा.ज.पा जिला महामंत्री राजेश यादव, इन्दौर मराठा समाज अध्यक्ष रविन्द्र सोमवंशी, देवास मराठा समाज अध्यक्ष सुभाष शिंदे, प्रमोद जाधव, उज्जैन मराठा समाज अध्यक्ष अनिल धर्मे, समाजसेवी श्यामराव पाटिल ने दीप प्रज्जवलन कर एवं परिचय सम्मेलन पुस्तिका का विमोचन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने परिचय सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। अतिथियो के द्वारा समाज में श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुभाष मुरमकर दिठान (धार) का शाल-श्रीफल, सम्मान पत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। समिति अध्यक्ष दिलीप बांगर ने इस अवसर पर कहा की यह परिचय सम्मेलन प्रतिवर्ष निशुल्क आयोजित किया जाता है। पुस्तिका से लेकर भोजन एवं आपसी संबंध स्थापित होने विवाह भी समिति द्वारा निशुल्क सम्पन्न कराया जाता है। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का हेमंत चव्हाण, मुकुल बांगर, नितिन गांगुर्ड, भालेराव मिसाल, श्रीमति आशा बांगर, श्रीमती शकुंतला झामरे, अशोकराव थिटे, श्यामराव बारोड, शिरीष इंदुलकर, भालचंद्र ताकोणे, अजयराव निचित, रिंकेशराव जाधव, संजय झरबडे, रूपाली निचित ने शाल-श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। मंच संचालन भालचंद्र ताकोणे ने किया एवं आभार भालेराव मिसाल में माना।

0 Comments