Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वार्ड क्र 37 की आंगनवाड़ी में विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था प्रमाण पत्र का वितरण

वार्ड क्र 37 की आंगनवाड़ी में विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था प्रमाण पत्र का वितरण

देवास। वार्ड क्र. 37 में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड पार्षद खुशबू निनलेश वर्मा एवं पर्यवेक्षक दिलशाद शेख के मार्गदर्शन में विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद खुशबू वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5-6 आयु वर्ष के बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण-पत्र” प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा। इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रीति चौरसिया, ज्योति खत्री, ज्योति चौहान एवं प्रेरणा  म्हसांगे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में 5-6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...