Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का चयन जूनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता की मध्य भारत टीम में

विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का चयन जूनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता की मध्य भारत टीम  में 
देवास: ओढ़िसा में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए इंदौर के हैप्पी वांडर्स खेल मैदान पर राज्य स्तरीय खो खो चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 मार्च को रखा गया जिसमे देवास जिले के विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल एवं  स्पोर्ट्स एकेडमी के बालक बालिका ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में देव डोरिया,मनदीप चौधरी,चिराग बोडाना एवम बालिका वर्ग में कनक चौधरी,हिमांशी पांचाल का चयन मध्य भारत टीम के लिए किया गया है ये सभी चयनित खिलाड़ी दिनांक 30 मार्च से 2 अप्रैल तक ओढिसा के कटक में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में मध्य भारत टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे इस मौके पर विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती विनीता गौतम एवं डायरेक्टर श्री तन्मय गौतम और स्कूल परिवार के सदस्यों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...