Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस को पुरुष वर्ग में स्वर्णिम सफलता

मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस को पुरुष वर्ग में स्वर्णिम सफलता
देवास। विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि,अहमदाबाद गुजरात में मार्च 2026 के अंतिम सफ्ताह में खेली गई, 6 ठी फेडरेशन कप सॉफ्टटेनिस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस टीम में देवास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष वर्ग के टीम इवेंट्स के फायनल में मेजबान गुजरात को 03 -00 सेट से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता।वही महिला वर्ग में मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले में कड़ा संघर्ष करते हुए परास्त होकर कांस्य पदक जीता। मध्यप्रदेश टीम के कोच गौरव कदम एवं मैनेजर प्रीति पवार थी। प्रदेश के खिलाड़ियों की इस सफलता पर देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष डॉ आयुषी देशमुख, उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, सचिव माया सांगते, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, जिला संघ अध्यक्ष महेश चौहान, हेमेन्द्र निगम काकू, मनीष जायसवाल,क्रीड़ा अधिकारी भारती नेक्या, प्रवीण सांगते,कमल ठाकुर आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...