देवास। सिंधी समाज ने हाल ही में एक नेत्रदानी परिवार का सम्मान किया। देवास सिंधी समाज के सदस्य स्व. श्री प्रेमचंद तेजवानी के निधन के उपरांत उनके परिवार ने मरणोपरांत नेत्रदान करने का पुनीत कार्य किया है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनिल पंजवानी सहित ब्राह्मण एवं समाजजन द्वारा तेजवानी परिवार को उनके इस महान निर्णय के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिंधी समाज के सचिव अशोक पेशवानी ने बताया कि समाज पिछले 15 वर्षों से लगातार इस परोपकार के कार्य में लगा हुआ है। अब तक समाज के कई सदस्य नेत्रदान कर चुके हैं और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
नेत्रदान को महादान कहा गया है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीन लोगों को यह दुनिया देखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद सरल प्रक्रिया है और सभी को इस पुण्य के काम में आगे आना चाहिए। उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर खत्री ने दी।

0 Comments