देवास। 25 मार्च को निगम बैठक हाल में की गई महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त किये। जिसमें वार्ड 4 मधुबन एनेक्स कालोनी के रहवासीगणों द्वारा कालोनी मे गार्डन निर्माण करवाने, वार्ड 2 शंकर नगर निवासी द्वारा क्षतिग्रस्त सडक व नाली को सुधरवाने,अम्बेडकर जयंती पर उज्जैन रोड तिराहा पर ट्राफिक व्यवस्था करने व अम्बेडकर प्रतिमा के आसपास सौंदर्यिकरण (सीडी एवं रेलिंग) कार्य करवाने व अन्य समस्याओं के आवेदन दिये गये। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण करने के निर्देश महापौर ने दिये। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ 3 व्यवसाईयों को खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया,जाकिर जाफरी,आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री मुशाहीद हन्फी, प्र.कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिहं पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपयंत्री जीवन रावत, पलक श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, प्रवीण पाठक, विशाल जगताप, मुन्ना कुरैशी, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल एवं नागरिकगण व व्यवसाई उपस्थित रहे।

0 Comments